फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief materials were wasted in kathua

रखे-रखे बेकार हो गई लाखों की राहत सामग्री

Tue, 01 Sep 2015 10:05 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
relief materials were wasted in kathua

मुसीबत से घिरे लोगों की मदद के लिए लाखों का राशन और अन्य उपयोगी सामान जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय स्टोर में रखा-रखा ही सड़ गया या बेकार हो गया। यह सामग्री इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कठुआ कार्यालय के दोनों कमरों में रखी थी।

विज्ञापन


दाल, चावल की बोरियों से जहां बदबू आने लगी, वहीं दूध पाउडर, मसाले और ग्लूकोज के पैकेट एक्सपायर हो गए। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स द्वारा लाया गया यह राशन बीते वर्ष बाढ़ और उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की वजह से घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीणों के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने फिलहाल इस सामान की सैंपलिंग करवाई है। सरसरी जांच में पैकेट में बंद सामान एक्सपायर पाया गया है। राशन के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनावपूर्ण हालात के दौरान प्रभावितों के लिए थी राहत सामग्री

relief materials were wasted in kathua

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि बीते वर्ष मूसलाधार बारिश से बने बाढ़ के हालात और उसके बाद भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनावपूर्ण हालात के दौरान प्रभावितों के लिए राहत सामग्री लाई गई थी। इसमें से कुछ सामग्री तो वितरित कर दी, बाकी दो कमरों में रखवा दी गई।

यह सामग्री स्टेट डिजास्टर रिस्पॉंस फोर्स द्वारा लाई गई थी। सामग्री की देखरेख का जिम्मा भी उसी के पास था। महीनों राशन स्टोर में बंद पड़ा रहा। इसमें चावल, दाल, मिल्क पाउडर, मसाले, ग्लूकॉन डी, टेंट और कंबल आदि थे। सोमवार को सैंपलिंग करने पहुंची जांच टीम का नेतृत्व नगर परिषद के फूड इंस्पेक्टर सुभाष रैणा कर रहे थे।
 
लगभग एक वर्ष बाद राशन का यह स्टोर खोला गया, तो वहां करीब एक हजार लोगों के लिए रखी गई राहत सामग्री की हालत खराब थी। प्रशासन ने फूड सेफ्टी विभाग द्वारा सामान की सैंपलिंग करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed