फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief

पुल बनने से जाम से निजात मिलेगी

विज्ञापन
relief
श्रीनगर। कमरवारी इलाके में पुल के निर्माण में बाधा बन रही 40 वर्ष पुरानी मस्जिद हटाने में बनी सहमति से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। उनके अनुसार पुल बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक बाबर शगु ने कहा कि जब पुल निर्माण शुरू हुआ था तब मस्जिद आड़े आ रही थी। इसे हटाने का प्लान बनाया गया था लेकिन उस समय प्रशासन की ओर से नई मस्जिद के निर्माण के लिए जो पैसा दिया गया था वो उचित नहीं था। इसलिए मस्जिद कमेटी इसे हटाने पर सहमत नहीं थी। अब प्रशासन के आश्वासन के बाद आपसी सहमति से कमेटी और लोग इसे हटाने पर राजी हुए हैं। शगु ने कहा कि हमें खुशी है कि हम इंसानियत के लिए कुछ योगदान दे रहे हैं। इस पुल के बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी मकबूल ने कहा कि हम अगर किसी के काम आ सकें तो उससे बड़ी इबादत कोई नहीं है। पुल बनने से आम लोगों की कई मुश्किलें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

कमरवारी में बनेगा 166 मी. लंबा पुल
श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि श्रीनगर में करीब 60 प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण न होने के चलते अधूरे पड़े हैं। उनमें से एक श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा भी था, जिसका मामला कुछ दिन पहले सुलझाया गया है। अब पुल निर्माण में आड़े आ रही मस्जिद का मामला भी सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल का काम 2002 में शुरू हुआ था लेकिन बीच में ही रोक दिया गया था। चौधरी के अनुसार 166 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण से नूरबाग और कमरवारी के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed