फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief

अब अहमदाबाद से सीधे जम्मू पहुंच सकेंगे पर्यटक, स्पाइस जेट ने शुरू की सीधी फ्लाइट

विज्ञापन
relief
जम्मू। प्रदेश में पर्यटन सीजन के मद्देनजर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जम्मू-अहमदाबाद के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की है। स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एसजी 880/881 दस जनवरी से शुरू हुई है। यह फ्लाइट फिल्हाल एक महीने तक चलेगी। सप्ताह में रविवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए फ्लाइट की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

जम्मू से अहदाबाद के बीच यह पहली और एक मात्र सीधी फ्लाइट है। सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने से अब गुजरात से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अंतरराज्यीय बस सेवा और कोविड के कारण जम्मू-अहमदाबाद के बीच ट्रेन परिचालन भी बंद है। ऐसे में गुजरात से माता वैष्णो देवी और श्रीनगर आने वाले पर्यटक अब सीधे जम्मू पहुंच सकेंगे। जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट होने से पर्यटकों के लिए काफी सुविधा होगी। दस दिसंबर वीरवार से फ्लाइट शुरू हुई थी, हालांकि पहले दिन 60 लोगों ही पहुंचे थे, 11 दिसंबर को फ्लाइट रद्द रही थी। प्रदेश में इन दिनों बर्फबारी शुरू हो गई है, ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सीधी फ्लाइट को शुरू किया है।
विज्ञापन

आठ महीने बाद जम्मू-लेह के बीच शुरू हुई है फ्लाइट
लॉकडाउन के आठ महीने बाद जम्मू-लेेह के बीच हवाई सेवा बहाल हुई है। लेह के लिए हवाई सेवा बहाल होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बर्फबारी में श्रीनगर-लेह हाईवे प्रभावित रहता है। जम्मू में पढ़ने वाले लेह-लद्दाख के विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है, लेकिन विमान सेवा शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed