{"_id":"574314144f1c1bb415691446","slug":"relief-from-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत, बिजली गिरने से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत, बिजली गिरने से आफत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 23 May 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में बारिश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के कई हिस्सों में सोमवार को आसमान से राहत की बारिश तो बरसी, लेकिन बारिश आफत बन कर भी आई। गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से राहत मिली।
बारिश के बाद मौसम सुहाना रहा और अधिकतर हिस्सों में तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। हालांकि दोपहर बाद उमस से परेशानी जरूर हुई। वहीं, कठुआ जिले में बिजली दो अलग-अलग स्थानों पर गिरने से एक दस साल के बालक की मौत हो गई और एक महिला झुलस गई। दो मवेशियों की भी मौत हुई है।
कठुआ जिले के दूरदराज इलाके बदनोता के मोहड़ा मंगैनी किंडली में रविवार शाम को बिजली गिरी। इससे घर पर ही बैठकर पढ़ाई कर रहे गुलशन की मौत हो गई और उसका भाई जसवंत घायल हो गया।
इसके अलावा बनी विधानसभा क्षेत्र के डुग्गन में भी बिजली ने कहर बरपाया। देर शाम मवेशियों के बाड़े में चारा डालने के लिए गई 43 वर्षीय महिला बिजली की चपेट में आ गई। मोहड़ा गुवाड़ में अपने घर में झुलसी महिला का नाम कांता देवी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी जम्मू, कश्मीर और लद्दाख खित्ते के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को हुई बारिश से जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
कटड़ा, बटोत, भद्रवाह में भी तापमान सामान्य से कम रहने से लोगों को राहत मिली। श्रीनगर में श्रीनगर, कुपवाड़ा में भी तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया है।