{"_id":"647a2545984861814809e529","slug":"relief-from-heat-in-jammu-and-kashmir-rain-expected-in-some-parts-today-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में तपिश से राहत, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार...लेह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में तपिश से राहत, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार...लेह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री
Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।इसके आगे भी अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित डल झील का नजारा
- फोटो : बारिस जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले पांच दिन बाद जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम खुला रहा। धूप खिलने के बावजूद अभी पारे में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट बनी हुई है। जून में भी अभी तपिश से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
इसके आगे भी अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली रही, लेकिन तपिश से भी राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री गिरकर 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 21.1, बटोत में सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 20.5, कटड़ा में सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 28.7 और भद्रवाह में सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी दिनभर मौसम खुला रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 22.3, पहलगाम में सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 17.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.0 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।