{"_id":"58e7b7184f1c1b081a5b58d5","slug":"relief-from-falling-water-level-of-jhelum-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में झेलम का जलस्तर गिरने से राहत, सेना ने बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में झेलम का जलस्तर गिरने से राहत, सेना ने बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ में बच्चे को बचा कर ले जाते सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार तीसरे दिन भी खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। रामबन-बनिहाल के बीच पंथियाल, रतनवास, गांगरू, हिंगनी में हाईवे को क्लीयर करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम के बीच भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थर चुनौती बने हुए हैं।
हाईवे बंद होने से दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। इससे फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि शनिवार को हाईवे खुलने की उम्मीद है। इस बीच मध्य और उत्तरी कश्मीर में शुक्रवार को झेलम का जलस्तर गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बाढ़ का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है।
सेना ने पुंछ के सनाई गांव के सूरन नदी में बाढ़ में फंसे चार नागरिकों को सुरक्षित निकाला। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में नाले में बही सूमो से एक लापता यात्री मोहम्मद अशरफ चोपान का शव बरामद किया गया। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो उड़ानें रद रहीं।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में संगम के पास झेलम का जलस्तर शाम 6 बजे घटकर 18.70 फीट तक पहुंच गया था जो सुबह 8 बजे 21.50 फीट (खतरा 23 फीट) था। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में राममुंशी बाग के पास भी शाम को जलस्तर घटकर 19.60 फीट पहुंच गया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अशम के पास झेलम शाम को 12.83 फीट पर बह रही थी।
झेलम मध्य और उत्तरी कश्मीर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुछ जगहों पर बांध में हल्की लीकेज को बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर ठीक किया गया।

भूस्खलन से कई मकानों का नुकसान, एक बच्चा घायल
श्रीनगर में सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के गगरीबल में चिनार बाग इलाके में भूस्खलन से दो रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा। इसमें एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांजिला रफियाबाद में भूस्खलन के चलते दब गई गाड़ी (जेके05डी-9378) से यात्रियों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित निकाल लिया।
डलगेट श्रीनगर में भूस्खलन से दर्जनों मकानों को नुकसान पहुंचा है। बांदीपोरा जिले के ओंगाम इलाके के कई गांव में ओंगाम इरिगेशन कनाल में दरार आने से पानी भर गया। जिला कठुआ जिले के बनी इलाके में गत वीरवार को आए आंधी तूफान से 22 स्कूलों और 44 घरों को नुकसान पहुंचा है। कठुआ जिले के रामकोट तहसील के पंचायत हलका सैलना के वार्ड तीन में कच्चा मकान गिरने से रानो देवी (60 वर्ष) घायल हो गईं। उधमपुर जिले के पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फबारी हुई।
किश्तवाड़ में भी दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। रियासी जिले में मौसम साफ रहा। किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे चौथे दिन भी बंद रहा। इस हाईवे पर कई जगहों पर भारी मात्रा में पस्सियां गिरीं हैं।
फिलहाल मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में घाटी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन कुल मिलाकर मौसम साफ रहेगा। बाढ़ के खतरे पर नजर रखी जा रही है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दिन के पारे में सामान्य से 7 से 11 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।