{"_id":"9449c3db0e65bc0c6443d347a21ebce5","slug":"release-the-salary-before-the-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद से पूर्व कर्मचारियों, पेंशनरों को जारी हो वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से पूर्व कर्मचारियों, पेंशनरों को जारी हो वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अपील की है कि वह ईद से पूर्व मुलाजिमों और पेंशनरों को मौजूदा महीने का वेतन जारी करें, ताकि महंगाई में कर्मचारी वर्ग ईद को खुशियों से मना सकें।
विज्ञापन
कांफ्रेंस के प्रधान सुभाष शास्त्री का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत डेलीवेजरों का भी ईद से पूर्व लंबित वेतन जारी होना चाहिए। शास्त्री का कहना है कि इस संदर्भ में नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों के मेडिकल अलाउंस को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये मासिक करने और दस फीसदी डीए की लंबित किश्त को जल्द जारी करने के अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की चौथी किश्त को भी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के हक में जल्द जारी करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसआरओ 64 में संशोधन करने, ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत 180 डेलीवेजरों को नियमित करने के आदेश जारी करने, डेलीवेजरों के वेतन को दस हजार रुपये मासिक करने की भी अपील मुख्यमंत्री से की है।