फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rehablatation road transport

दिव्यांगजन फ्रें डली बसों के चलाने से सुगम होगा दिव्यांगजनों का सफर

विज्ञापन
rehablatation road transport
दिव्यांगजन फ्रें डली बसों से सुगम होगा दिव्यांगों का सफर
विज्ञापन

सब्सिडी स्कीम में खरीदी जाने वाली बसों में पांच प्रतिशत बसें हाेंगी दिव्यांग फ्रेंडली
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य में दिव्यांग फ्रेंडली बसें चलाने की सरकार की योजना का जेएंडके हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ने स्वागत किया है। परिवहन विभाग राज्य में सब्सिडी स्कीम के तहत खरीदी जाने वाली बसों में से पांच प्रतिशत बसें दिव्यांगजन फ्रेंडली के रूप में पंजीकृत होगी। यानी इन बसों के चलने से राज्य में सात लाख के करीब दिव्यांगजन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

राज्य में दिव्यांगजन को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की है। योजना के तहत सब्सिडी स्कीम के तहत जम्मू और श्रीनगर में पांच सौ पुरानी बसें बदली जाएगी। इनकी जगह नई बसें खरीदी जाएगी। जेएंडके हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रशीद भट्ट ने कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में दिव्यांगाें को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने दिव्यांगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आरक्षित सीटें केवल नाम मात्र है। इनका लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल रहा है। वहीं दिव्यांगजन फ्रेंडली के रूप में पंजीकृत होने वाली बसें लो-फ्लोर होगी, जिससे व्हीलचेयर से चलने वाले दिव्यांग इनमें आसानी से चढ़ पाएंगे। बसों में व्हीलचेयर को रोकने के लिए लॉक सिस्टम होगा ताकि बस के अचानक चलने और रुकने पर परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं इसके साथ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की दस प्रतिशत बसें दिव्यांगजन फ्रेंडली होगी। इससे दिव्यांगों को बसों में सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed