कालोनियों को नियमित करने का मामला अटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के डायरेक्टोरेटस की बैठक रद होने से एक बार फिर से कालोनियों को नियमित करने का मामला अटकगया है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि 22 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक स्थगित हो गई थी।
परिणामस्वरूप जेडीए और संबंधित लोगों को कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। अब जेडीए भविष्य में होने वाली बैठकों में नये सिरे से योजना बनाने में जुटा है।
जानकारी के मुताबिक शहर के कई हिस्सों में जेडीए की जमीन है। अधिकतर जगह पर कालोनियां पुराने समय से बनी चली आ रही हैं।
तवी विहार और सिद्दड़ा की कालोनी होंगी नियमित
इसके अलावा कुछ वर्षों में जेडीए की अन्य विभागों से ट्रांसफर हुई जमीन भी है, जिस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। इसी तरह से कुछ इलाकों में जेडीए की जमीन पर वर्षों से बैठे लोगों को नियमित करने की योजना बनाई गई थी, इसके लिए जेडीए ने एक एजेंडा तैयार किया था।
सूत्रों के अनुसार स्थगित हुई बोर्ड की मीटिंग में तवी विहार और सिद्दड़ा की कालोनियों को नियमित करने की योजना थी।
जेडीए की वीसी सुषमा चौहान के मुताबिक विभागीय स्तर पर बैठक की जाएगी, जिसमें सारी बातों पर चर्चा होगी।