फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   registration process start for Amarnath Yatra 2018 j&k

जम्मू कश्मीरः अमरनाथ यात्रा 2018 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
registration process start for Amarnath Yatra 2018 j&k
अमरनाथ यात्रा - फोटो : FILE PHOTO

अमरनाथ यात्रा 2018 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू - कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 नामित बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन


पहले दिन 1457 तीर्थयात्रियों को पंजीकृत किया गया। पीएनबी में पूर्व भारतीय तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समूह पंजीकरण सुविधा श्राइन बोर्ड के कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसमें बड़े समूहों को समायोजित करने के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 50 यात्रियों का पंजीकरण होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने 28 जून 2018 से शुरू हो रही 60 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से यात्रा के लिए एक मार्च 2018 से पंजीकरण शुरू किया गया है। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों द्वारा 15 फरवरी 2018 के बाद से जारी किए गए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट मान्य होंगे।

वेबसाइट पर मौजूद है सारी जानकारी

बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के साथ छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला यात्री पंजीकृत नहीं होंगे।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से 1 मार्च से 26 अगस्त, 2018 तक आकाशवाणी, दूरदर्शन (राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनल) आदि से जागरूक किया जाएगा।

 हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। उनका टिकट ही प्राथमिक पंजीकरण माना जाएगा। लेकिन इसके लिए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। राज्यपाल ने सीईओ को निर्देश दिया कि वह श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर सभी यात्रा से संबंधित जानकारी को दिन-प्रतिदिन निरंतर अद्यतन करने के लिए सुनिश्चित करें।

तीर्थयात्रियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को प्राथमिकता, विशेष रूप से उसी दिन उत्तर दिया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण हासिल करने में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed