{"_id":"6325bad4104b6121a57f58c2","slug":"registration-of-private-coaching-institutes-will-be-done-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: निजी कोचिंग संस्थानों का एक साल के लिए होगा पंजीकरण, बिना जानकारी के चल रहे संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: निजी कोचिंग संस्थानों का एक साल के लिए होगा पंजीकरण, बिना जानकारी के चल रहे संस्थान
Sat, 17 Sep 2022 05:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:48 PM IST
सार
ऑल जेएंडके कोचिंग ट्यूटोरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि 2018 से पंजीकरण नहीं हो रहा है। 2014 में कोर्ट के आदेश के बाद तीन सेवानिवृत्त सेशनल जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट भी स्कूल शिक्षा विभाग लागू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में निजी कोचिंग संस्थानों की भरमार है, लेकिन पंजीकृत संस्थान के नाम पर 70 ही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब सभी कोचिंग संस्थानों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया है। कोचिंग संस्थानों का अब एक साल के लिए पंजीकरण होगा। इसके बाद उन्हें फिर से इसका नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में कुल कोचिंग संस्थानों की संख्या 1500 के करीब है। 2018 के बाद से कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण नहीं हुआ है। विभाग ने मई में कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण करवाने का आदेश दिया था। इसके तहत अभी तक 70 कोचिंग संस्थानों ने आवेदन किया, जबकि बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान पंजीकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसका बड़ा कारण एक-एक कमरे में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जो बच्चों के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। ऑल जेएंडके कोचिंग ट्यूटोरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि 2018 से पंजीकरण नहीं हो रहा है। 2014 में कोर्ट के आदेश के बाद तीन सेवानिवृत्त सेशनल जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट भी स्कूल शिक्षा विभाग लागू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम तो तीन साल तक पंजीकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार ऐसा प्रयास करे कि सभी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण हो और बिना पंजीकरण के कोई भी कोचिंग संस्थान न चले।