फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Registration of Cattle Smuggling Vehicle Cancelled Soon

Jammu News: पशु तस्करी में बार-बार प्रयोग होने वाले 20 वाहनों का पंजीकरण होगा रद्द

विज्ञापन
Registration of Cattle Smuggling Vehicle Cancelled Soon
पशु तस्करी में जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस
-एसएसपी जम्मू ने परिवहन आयुक्त को सौंपी सूची, ब्लैकलिस्ट करने को कहा
विज्ञापन

-तीन से चार बार हो चुका है पशु तस्करी में इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बार-बार पशु तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के पंजीकरण रद्द किए जाएंगे। जिला पुलिस ने परिवहन आयुक्त से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। पुलिस ने जम्मू जिले में ऐसे 20 वाहनों की सूची परिवहन आयुक्त को सौंपी है। इन वाहनों का बार-बार पशु तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि नगरोटा और झज्जर कोटली क्षेत्रों में सबसे अधिक पशु तस्करी होती है। इसके अलावा पशु तस्करों ने कई बार पुलिस पर हमला तक किया है। अकसर पशु तस्कर वाहन छोड़कर भाग जाते हैं। बाद में अदालत से वाहनों को रिलीज करवाकर दोबारा इनका इस्तेमाल पशु तस्करी में करते हैं।
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि तीन या तीन से अधिक मामलों में पशु तस्करी में इस्तेमाल 20 वाहनों की पहचान की गई है। इसकी सूची परिवहन आयुक्त को दी गई है ताकि वह उचित कार्रवाई कर सकें। जम्मू जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पशु तस्करी के दर्ज केसों में इन वाहनों के नंबर हैं। एसएसपी ने परिवहन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि वाहनों का इस्तेमाल होने से पशु तस्कर शांति भंग करना चाहते हैं। इसमें सांप्रदायिक तनाव भड़कने की प्रवृत्ति होती है। कई बार इस खतरे के कारण स्थिति अनियंत्रित हो जाती है। इसलिए इस तरह के खतरे पर अंकुश लगाना और ऐसे वाहनों को काली सूची में डालकर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। बता दें कि पुलिस की तरफ से पिछले चार महीने में पांच पशु तस्करों पर पीएसए भी लगाया गया है।
विज्ञापन


दो वाहन जब्त, 22 मवेशी छुड़ाए
जम्मू। झज्जर कोटली और नगरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों को जब्त कर लिया गया है। तस्करी कर ले जा रहे 22 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया। झज्जर कोटली में जेके19ए-3194 ट्रक से 18 मवेशी बरामद किए गए। नगरोटा में जेके02बीआर 4648 वाहन से चार मवेशी बरामद किए गए। हालांकि दोनों ही मामलो में पशु तस्कर पुलिस के हत्थ नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed