फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Registration For Amarnath Yatra Crosses 2 Lakh Mark

अमरनाथ यात्रा: एडवांस पंजीकरण का आंकड़ा दो लाख के पार

Fri, 17 Jun 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 17 Jun 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Registration For Amarnath Yatra Crosses 2 Lakh Mark
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। यात्रा के लिए देशभर में एडवांस पंजीकरण दो लाख को पार कर गया है। बरसात से पहले यात्रा के लिए मौसम भी अनुकूल बनने लगा है। बिजली-पानी, संचार, सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। देशभर से आने वाले यात्रियों के लिए आधार शिविर भगवती नगर को सजाने का काम अंतिम चरण में है।  

विज्ञापन


रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर के बाद भगवती नगर आधार शिविर जम्मू में यात्रियों को ठहराने का मुख्य पड़ाव रहता है। यहां तेरह बड़े हाल में एक समय 1300 यात्रियों को ठहराया जाता है। इसके अलावा बाहर शेड के नीचे पांच सौ यात्रियों को ठहराया जा सकता है। 
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आसपास बैंचों व आधार शिविर के फुटपाथ पर दो से तीन सौ यात्रियों को एडजेस्ट किया जाता है। आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर लंगर कमेटियां पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए प्रतिदिन बालटाल और पहलगाम रूट से पंद्रह हजार यात्रियों को भेजने की व्यवस्था रहेगी। इसी तरह शहर के प्रमुख श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में एक समय पांच हजार साधु संतों को ठहराने की व्यवस्था है। यहां देशभर से साधुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed