{"_id":"178d3bd4a6e40d8007c4a6bdb55bbb0b","slug":"registration-for-amarnath-yatra-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा बंद होने पर भी पंजीकरण को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा बंद होने पर भी पंजीकरण को उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Jul 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी की परवाह किए बगैर भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रियों का आना जारी है। सोमवार को मौसम खराब होने के चलते श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर से जत्था रवाना नहीं किया गया। हालांकि बिना पंजीकरण के आ रहे यात्रियों के लिए जम्मू हाट में पंजीकरण की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास सटे सरस्वती और वैष्णवी धाम में बनाए पंजीकरण काउंटरों में भी यात्रियों का पंजीकरण किया गया। शहर के बीचोंबीच स्थित जम्मू हाट में यात्रियों की आमद ज्यादा देखने को मिली। सुबह से ही यात्री पहुंचना शुरू हो जाते हैं और पंजीकरण के लिए अपनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए जुट जाते हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने के चलते दो दिन से जत्था नहीं रवाना किए जाने के कारण पंजीकृत यात्रियों को भी जम्मू में ही रुकना पड़ रहा है। सोमवार को जम्मू हाट के पंजीकरण काउंटर में साढ़े बारह सौ के करीब तक का कोटा आया था। पहलगाम रूट के लिए चार सौ और बालटाल रूट के लिए साढ़े आठ सौ के करीब कोटा था।
विज्ञापन
जम्मू हाट पंजीकरण काउंटर के इंचार्ज अशोक बवोरिया ने बताया कि सोमवार को यात्रियों के बीच पंद्रह जुलाई के तहत पंजीकरण पर्ची बांटी गई है। छूट चुके यात्रियों के बीच अगली तिथि के लिए टोकन नंबर बांटे गए हैं। मौसम खराब होने के बावजूद लोग अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं, ताकि मौसम के साफ होते ही वे यात्रा पर रवाना हो सकें।