{"_id":"68e18654307b930b6a045763","slug":"registration-class-closed-at-8-pm-15484-devotees-left-for-the-bhawan-samba-news-c-10-jam1004-730511-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रात 8 बजे पंजीकरण कक्षा हुआ बंद, 15484 श्रद्धालु भवन के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रात 8 बजे पंजीकरण कक्षा हुआ बंद, 15484 श्रद्धालु भवन के लिए हुए रवाना
Sun, 05 Oct 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी के बाद श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार रात 8 बजे से पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए। बोर्ड पहले ही पांच से सात तक यात्रा स्थगित करने की घोषणा कर चुका है।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात 8 बजे तक लगभग 15,484 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया। इसके बाद अचानक मौसम की स्थिति बिगड़ने और अगले दिनों में खतरे की संभावना को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। श्राइन बोर्ड का कहना है कि श्रद्धालुओं की जान की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कटड़ा से भवन तक का मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां भारी बारिश के दौरान हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से पंजीकरण काउंटर बंद करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी निर्णय को लेकर दो तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई श्रद्धालुओं ने बोर्ड के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है, जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने अचानक पंजीकरण बंद होने पर निराशा व्यक्त की। प्रशासन ने फिलहाल कटड़ा में मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक कटड़ा मे हीं ठहरें। बोर्ड और प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था की जा रही है।