{"_id":"5d9ec41e8ebc3e93c734c7d6","slug":"regarding-trade-in-jammu-kashmir-and-ladakh-mp-jamyang-said-we-will-not-welcome-such-people-at-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए लद्दाख के सांसद जाम्यांग ने क्यों कहा- हम ऐसे लोगों का अपने यहां कतई स्वागत नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए लद्दाख के सांसद जाम्यांग ने क्यों कहा- हम ऐसे लोगों का अपने यहां कतई स्वागत नहीं करेंगे
Thu, 10 Oct 2019 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
जामयांग सेरिंग नामग्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख के भाजपा सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने बुधवार को कहा कि कई लोग व संगठन व्यापार की संभावनाएं तलाशने के लिए इस क्षेत्र का दौरा करना चाहते हैं, लेकिन यहां स्वागत सिर्फ उन्हीं लोगों का होगा जो स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करेंगे। नामग्याल बुधवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35-ए की समाप्ति के बाद कई लोग संभावनाएं तलाशने के लिए लद्दाख जाना चाहते हैं। ये दो तरह के लोग हो सकते हैं। एक वो जो उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का सकारात्मक तौर पर उपयोग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
हम ऐसे लोगों का स्वागत करते हैं जबकि दूसरे वो लोग हैं जो सिर्फ यहां के संसाधनों का अपने हितों में इस्तेमाल करना चाहते हैं। हम ऐसे लोगों का कतई स्वागत नहीं करेंगे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए मैदान में उतरने की अपील की। कहा, कुछ लोग जो खुद असुरक्षित हैं वह ऐसी धारणा बनाते हैं कि राजनीति एक गंदा खेल है, हालांकि यह सच नहीं है।
विज्ञापन