फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Refugee protest against government

रिफ्यूजियों का सरकार को अल्टीमेटम

Sat, 16 May 2015 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 16 May 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Refugee protest against government

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी ने राज्य और केंद्र सरकार को छह महीने में उनकी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। कमेटी सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान दो टूक कहा कि दोनों ही सरकारों को वे कुछ समय दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद भी यदि उनकी मांगाें को पूरा नहीं किया गया, तो रिफ्यूजी परिवार सीधा पीएमओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लब्बाराम गांधी ने कहा कि राज्य में नई सरकार को गठित हुए कुछ ही समय हुआ है।
विज्ञापन


नागरिकता के अधिकार सहित अन्य मांगों पर कमेटी ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की है। उन्हें बाकायदा आश्वासन दिया गया है कि सरकार इस मामले पर गंभीर है और जल्द कोई व्यवस्था होगी। लब्बाराम गांधी ने कहा कि सरकार को वह छह महीने का समय दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह तक यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो रिफ्यूजी परिवारों के पास आंदोलन के सिवाए दूसरा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। गांधी सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रिफ्यूजी परिवारों को न नागरिकता अधिकार मिले हैं और न ही रोजगार पाने की योग्यता। दशकों से उनकी माली हालत भी बेहद खस्ता हो चुकी है। ऐसे में उनके पास अब संघर्ष का ही रास्ता बचा है।

जिसके लिए वे लामबंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed