{"_id":"f3c6891283266a3be1ce767a68cad4bf","slug":"reducing-the-number-of-amarnath-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण कोटा ज्यादा, भक्तों की संख्या कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण कोटा ज्यादा, भक्तों की संख्या कम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
दो महीने तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान दो लाख से भी ज्यादा के करीब यात्रियों के दर्शन करने के बाद एकदम से देश भर से आने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई है। एक तरफ स्कूल-कालेजों की छुट्टियों के खत्म होने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने के चलते यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी है।
विज्ञापन
वहीं श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के लिए पंजीकरण कोटा बढ़ाया गया है। यात्रा के लिए आ रहे यात्रियों को आसानी से पंजीकरण मिल पा रहा है। शनिवार को भी जम्मू हाट के पंजीकरण काउंटर में 2900 के करीब तक का पंजीकरण कोटा रखा गया था। इस कोटे के तहत बालटाल रूट के लिए पंद्रह सौ और पहलगाम रूट के लिए चौदह सौ तक के करीब का कोटा रखा गया था।
विज्ञापन
जम्मू हाट परिसर में लगाए पंजीकरण काउंटर में सुबह के समय लोगों की लाइन दिखाई दी जो अपना पंजीकरण फार्म जमा करवाने के लिए लगे हुए थे। इसके बाद देर दोपहर पंजीकरण काउंटर में इक्का-दुक्का यात्री दिखाई दिए जो आसानी से अपना पंजीकरण करवा रहे थे।
विज्ञापन
पंजीकरण काउंटर का काम देख रहे इंचार्ज अशोक बवोरिया ने कहा कि दो दिन से 2900 कोटा रखा गया है, लेकिन पिछले दो-चार दिनों से यात्रियों की संख्या में गिरावट आई, जिसके चलते कोटा भी पूरा खत्म न होकर हजार तक के करीब पंजीकरण हो रहा है।