फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   red cross distributed relief supplies in kashmir

कश्मीर बाढ़: रेडक्रास ने हजारों को बांटी राहत सामग्री

Wed, 24 Sep 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 24 Sep 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
red cross distributed relief supplies in kashmir
सितंबर के पहले हफ्ते में जब भारी बारिश और बाढ़ ने कश्मीर में तबाही का तांडव किया तो रेडक्रास ने पहल करते हुए पीड़ितों तक अपनी पहुंच बनाई। रेडक्रास के फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडरों और वालंटियरों ने पूरे राज्य में 2500 लोगों को बचाने का काम किया और हजारों पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन


रेडक्रास वालंटियरों ने हज हाउस बेमिना और उसके आसपास के क्षेत्रों टंगपोरा बाईपास, राजबाग, जवाहर नगर, खनियामा नौगाम और अनंतनाग, शोपियां और राजोरी के कुछ हिस्सों से लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया।
विज्ञापन


रेड क्रास की महासचिव रोमा वानी ने कहा, ऐसे समय में जब अपनी जान पर बनी होती है, हमारे एफएमआर ने अपनी और अपने परिवारों की परवाह किये बिना लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा, जहां तक हो पाया हमने राज्य सरकार के साथ लोगों के बचाव और राहत का कार्य सांझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडक्रास द्वारा लोगों को मुहैया करवाई गई राहत के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, हमने 1332 फेमिली टेंट बांटे, जबकि अभी तक 1650 तिरपाल पीड़ितों को बांटे जा चुके हैं।


इसके साथ ही बाढ़ प्रभावितों को 25,520 कंबल और 1400 किचेन सेट भी बांटे गये हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं कि लोग हम तक पहुंचे बल्कि हम स्वयं लोगों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed