फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Red alert after input of terrorist attack on Jammu-Srinagar highway

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हमले के इनपुट के बाद रेड अलर्ट, अब बाइक इस्तेमाल किए जाने की आशंका

Sun, 14 Apr 2019 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Apr 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Red alert after input of terrorist attack on Jammu-Srinagar highway
फाइल फोटो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार की सुबह बाइक से हमला करने के खुफिया इनपुट के बाद पूरे हाईवे पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर सुबह नौ बजे से पहले कॉनवॉय के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट हैं कि रविवार की सुबह आतंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह सात से आठ बजे के बीच ब्लास्ट कर सकते हैं। चुनावों के चलते सुरक्षाबलों की मूवमेंट श्रीनगर की है इसलिए आईजी कश्मीर द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 9 बजे से पूर्व कोई भी कॉनवॉय की मूवमेंट नहीं होगी। 
विज्ञापन


इनपुट के बाद आईजी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जब तक संबंधित एसएचओ द्वारा क्लियरेंस (खासकर यह कि कोई मोटरसाइकिल हाईवे पर नहीं चल रहा) नहीं दी जाती तब तक कोई मूवमेंट नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार होने के चलते हाईवे पर पहले से दो दिन के प्रतिबंध के फैसले को सख्ती से लागू करने को भी कहा है। सूत्रों की मानें तो श्रीनगर का बटवारा और टट्टू ग्राउंड सबसे संवेदनशील इलाके हैं जहां घटना को अंजाम देने की ज्यादा आशंका है

लेकिन आतंकी कहीं भी हाइवे पर टारगेट कर सकते हैं। इन दो इलाकों पर सुरक्षा बलों की ज्यादा नजर रहेगी। हालांकि, इनपुट को लेकर किसी भी अधिकारी ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बोला है।

दो महीने में दो बार कॉनवॉय को बनाया निशाना
दो महीने के भीतर हाईवे पर दो बार सुरक्षा बलों की कॉनवॉय को आतंकियों ने निशाना बनाया है। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ की कॉनवॉय को कार से निशाना बनाया गया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसके बाद बनिहाल के पास सीआरपीएफ की कॉनवॉय को भी कार से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। कार में धमाके से उसके परखच्चे उड़ गए। कॉनवॉय की एक बस को मामूली नुकसान पहुंचा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed