{"_id":"6028ade047229c1dd15ac91d","slug":"recruitment-will-be-done-on-vacant-posts-in-colleges-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन से विभाग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन से विभाग होंगे शामिल
Sun, 14 Feb 2021 10:28 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कॉलजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 344 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। जेकेपीएससी इसी महीने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी करेगा। जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में अतिरिक्त प्रोफेसरों की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 344 असिस्टेंट पदों पर होने वाली भर्ती में पांच विभागों में 20 से अधिक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें सोशियोलाजी में सबसे अधिक 34, ईवीएस 31, पॉलिटिकल साइंस में 29, एजुकेशन में 27 और जियोग्राफी में 21 पद हैं। उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदों पर भर्ती नहीं हुई थी। नए पदों पर भर्ती होने से नई शिक्षा नीति के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में आसानी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला बोले- ये नया जम्मू-कश्मीर है, आज फिर बिना किसी सूचना के हमें घरों में कैद कर दिया गया
विज्ञापन
जेकेपीएससी अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। इस महीने के अंत तक अधिसूचना जारी हो सकती है। 344 पदों में सामान्य वर्ग में 169, आरबीए में 44, एससी में 31, ईडब्ल्यूएस में 25, एएलसी में 14 और पीएसपी में 10 पद हैं। जेकेपीएससी के सचिव राज कुमार कटोच ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पर काम चल रहा है। आयोग जल्द से जल्द इन पदों के लिए अधिसूचना जारी करेगा।