{"_id":"62cf33c37c54a142c17fda35","slug":"recover-jammu-city-news-jmu2639026121","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक, एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक, एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन से मुक्त करने के लिए नगर निगम का अभियान जा रही है। बुधवार को नगर निगम जम्मू की हेल्थ विंग ने वार्ड 38 के लवाना पार्क के पास दबिश देकर वाहन (जेके02एजे 8287) से 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक और एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद किया है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान वाहन चालक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
नगर निगम आयुक्त ने हेल्थ विंग को शहर में सिंगन यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कार्रवाई करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
कार्रवाई तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र के निर्देश पर देशभर में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत जम्मू में भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। दुकानदार और व्यापारी भी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
- राहुल यादव, निगम आयुक्त, जम्मू