{"_id":"615b416f8ebc3e0de65e3be2","slug":"record-1-78-lakh-people-got-vaccine-in-one-day-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एक दिन में रिकॉर्ड 1.78 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 1.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एक दिन में रिकॉर्ड 1.78 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 1.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी
Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
सार
एक ही दिन में 1.78 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और उपायुक्तों की सराहना की है। साथ ही कहा कि लोग मास्क के बिना बाहर न निकलें और डोज लेकर सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में टीकाकरण, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में सोमवार को कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। एक ही दिन में 1.78 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और उपायुक्तों की सराहना की है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि लोग मास्क के बिना बाहर न निकलें और डोज लेकर सुरक्षित रहें। सोमवार को जम्मू जिले में सोमवार को 39078, उधमपुर में 8679, राजोरी में 11416, कठुआ में 9496, पुंछ में 6970, रामबन में 4495, डोडा में 7221, किश्तवाड़ में 3191, रियासी में 5984, सांबा में 6242 लोगों को डोज दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन
विज्ञापन
इसी तरह से कश्मीर संभाग के अनंतनाग में 11817, कुलगाम में 8859, शोपियां में 2904, पुलवामा में 7281, श्रीनगर में 21171, बडगाम में 10132, बारामुला में 13312, कुपवाड़ा में 10542, गांदीपोरा में 4514, गांदरबल में 4819 लोगों को टीका लगाया गया। प्रदेश में अब तक कुल 1,20,10,512 डोज दी जा चुकी हैं। 18 से अधिक आयु वर्ग में 89.08 फीसदी लोगों को डोज दी गई है।