फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recommendation to end membership of ten congress councilors supporting Srinagar mayor

श्रीनगर मेयर का समर्थन करने वाले दस कांग्रेस पार्षदों की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश

Tue, 12 Jan 2021 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to end membership of ten congress councilors supporting Srinagar mayor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एसएमसी) में मेयर का समर्थन करने वाले कांग्रेस के 10 पार्षद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त के समक्ष पेश हुए। कांग्रेस पार्टी ने इन पार्षदों को अयोग्य घोषित करने के लिए याचिका दायर की है। यह सभी पार्टी व्हिप के खिलाफ  गए और श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू के समर्थन में वोट किया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के निर्देश पर पार्टी के चीफ  व्हिप बशारत बिन कादिर के माध्यम से व्हिप जारी किया गया था जिसमें हाल ही में संपन्न हुए मेयर चुनावों में शेख मोहम्मद इमरान के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था। कांग्रेस पार्टी के दस पार्षदों ने व्हिप की अवहेलना करते हुए जुनैद अजीम मट्टू को वोट दिया।
विज्ञापन


बशारत ने चुनाव आयुक्त केके शर्मा के सामने इन सभी को आयोग्य घोषित करने के लिए याचिका दायर की। एडवोकेट शुजाह उल हक ने बताया कि सभी 10 पार्षद चुनाव आयुक्त के सामने पेश हुए। इन पार्षदों ने अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय मांगा। मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों के खिलाफ शिकायत
शफात गफूर, फारूक डार, सारा बिलाल, जहूर हुसैन राथर, हसीना बानो, शमीमा खान, गुलशन बिलाल, सैयद अली अकबर, मकदूम साहिब, सैयदा, गुलाम रसूल हजाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed