फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasons behinde to avoid government formation in jammu and kashmir

ये थी जम्मू कश्मीर में सरकार गठन टालने की वजहें

Thu, 11 Feb 2016 11:02 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
reasons behinde to avoid government formation in jammu and kashmir

पीडीपी की ओर से सरकार गठन को टालने और कड़े रुख अपनाने अपनाने की पीछे दो अहम कारण रहे। पहला यह कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के चालीस दिन के शोक के दौरान पीडीपी किसी भी तरह के जश्न से परहेज करना चाहती है।

विज्ञापन


दूसरा अहम कारण यह था कि अफजल गुरु की फांसी की बरसी तक पीडीपी इस मुद्दे को टालना चाहती थी। संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु की फांसी की बरसी से ठीक पहले सरकार के गठन से पीडीपी को घाटी में अधिक विरोध झेलना पड़ सकता था।
विज्ञापन


यह बरसी मंगलवार को निपट गई। अब मुफ्ती का चालीसवां 16 फरवरी को पूरा हो जाएगा। तब पीडीपी के रुख में भी नरमी आ सकती है।

सरकार गठन के लिए भाजपा में मंथन

reasons behinde to avoid government formation in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू के नेताओं से फीडबैक लिया और संघ के अधिकारियों ने गठबंधन एजेंडे की समीक्षा की है।

गठबंधन एजेंडे को लागू करने पर संघ की ओर से भाजपा को हरी झंडी दे दी गई है लेकिन पीडीपी की नई शर्तों के आगे घुटने नहीं टेकने के निर्देश हैं। सरकार गठन में पैदा हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए भाजपा महासचिव राम माधव का पीडीपी नेताओं से अनौपचारिक संपर्क भी शुरू हो गया है।

अगले सप्ताह पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के साथ राम माधव की औपचारिक बैठक श्रीनगर में प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक राम माधव का श्रीनगर दौरा 13 फरवरी को प्रस्तावित था लेकिन अब इसे 16 फरवरी के बाद करने के संकेत हैं।

संघ के अधिकारियों के साथ हुई जम्मू के भाजपा नेताओं की बैठक

reasons behinde to avoid government formation in jammu and kashmir

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह की दिल्ली में संघ के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक हुई है। जम्मू-कश्मीर के भाजपा संगठन मंत्री अशोक कौल की भी संघ के अधिकारियों से विचार-विमर्श हुआ है।

भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष सत शर्मा भी दिल्ली में हैं लेकिन उनका कहना है कि वह एक शादी समारोह में शिरकत करने गुड़गांव आए हैं। निर्मल सिंह की संघ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में वह शामिल नहीं रहे।

पीडीपी विश्वास बहाली के उपायों पर जोर दे रही है। लिहाजा भाजपा और संघ के अधिकारियों की बैठक में भरोसा बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed