{"_id":"68a8d629028c4bbd350ad677","slug":"reasi-youth-held-meeting-jobs-issue-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126611-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दे रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दे रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना का काम समाप्त होने के बाद रेलवे की तरफ से निकाली गई नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं देने के विरोध में शुक्रवार को एक बैठक हुई।
बक्कल में बने विश्व के सब से ऊंचे रेलवे पुल के पास हुई बैठक में शामिल युवा संदीप सिंह,अरुण सिंह अन्य ने कहा कि रेलवे स्थानीय युवाओं को दरकिनार कर रहा है। वह लोग कोंकण रेलवे के अधिकारियों पास गए तो उन्होंने इस के लिए नॉर्दर्न रेलवे से संपर्क करने को कहा। वहीं एक प्राइवेट कंपनी के जरिए भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। भर्ती में भाई भतीजावाद चल रहा है।
बीते वीरवार को युवाओं ने गीता नगर में स्थित कोंकण रेलवे कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था उन्हें किसी प्रकार का कोई आश्वासन भी नहीं दिया गया कोई भी अधिकारी उन से बात करने को तैयार नहीं हैं बैठक में रेलवे की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताते हुए कहा गया कि अगर बक्कल कौड़ी जुड्डा के स्थानीय युवाओं की अनदेखी की गई तो वह इकट्ठे हो जोरदार प्रदर्शन करेंगे। युवाओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र हर काम में स्थानीय युवाओं को काम पर रखने की प्राथमिकता देते है और लोकल फॉर वोकल का नारा देते है लेकिन रियासी के युवा वर्ग साथ नाइंसाफी हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।