फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi Tigers became the winner in the final match

फाइनल मैच में विजेता बना रियासी टाइगर्स

विज्ञापन
Reasi Tigers became the winner in the final match
फाइनल मैच जीतने पर रियासी टाइगर टीम के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए। संवाद - फोटो : REASI
रियासी। सेना की रोमियों फोर्स की तरफ से कराई जा रही क्वालिफायर क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए फाइनल मैच में रियासी टाइगर्स ने रियासी पैंथर्स को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

टास जीत कर रियासी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज शिवम गुप्ता के 43 तथा विकास सिंह के 26 रनों की बदौलत पैंथर्स की टीम उन्नीस ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए। रियासी टाइगर्स के गेंदबाज अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी टाइगर्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रमनीक जंबाल ने 42, पंकज मिनिया ने 32, करन देव सिंह ने 13 रन बनाए। साथ ही विनायक ने नाबाद 12 रन बनाते हुए टीम को अठारहवें ओवर में ही जीत दिला दी। रियासी पैंथर्स के गेंदबाज रवि ने तीन विकेट झटके। सेना की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन युवा खेल, सर्विस व खेलकूद विभाग के सहयोग से करवाया गया था। इसमें जिला की छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक पंद्रह सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। यह टीम दो जून से अखनूर में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अखनूर में जम्मू संभाग के सभी जिलों की टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला जीत ढांडी बना विजेता
उधमपुर/पंचैरी। तड़ग (बदौता) में जारी तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच ढांडी और भथन के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर ढांडी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 87 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भथन की टीम के खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और अंत में भथन की टीम 40 रन से मैच हार गई। इसमें अंकुश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गलियोत के रतन और ढांडी के अंकुश को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके बधौता के नायब सरपंच शेर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह, टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक संधूर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed