{"_id":"664a6f2da56078bd5806a686","slug":"reasi-sula-park-problem-reasi-news-c-10-jam1007-363319-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुला पार्क में सुविधाओं की जगह अव्यवस्था के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुला पार्क में सुविधाओं की जगह अव्यवस्था के दर्शन
Mon, 20 May 2024 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 20 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तालाब की सफाई की दरकार, झूले क्षतिग्रस्त और कूड़ेदान नहीं होने से गंदगी के लगे अंबार
- शहरवासियों सहित पर्यटक निराश, नहीं मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कटड़ा सड़क के किनारे स्वास्थ्य लाभ के लिए सुला पार्क स्थापित किया गया है। लेकिन मौजूदा समय में पार्क में सुविधाओं की जगह अव्यवस्थाओं के दर्शन हो रहे हैं, जिस कारण लोग खासे परेशान हैं। तालाब की सफाई की दरकार है। झूले भी क्षतिग्रस्त हैं और कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। इस कारण यहां आने वाले स्थानीय लोग, बच्चे और पर्यटक काफी परेशान हो रहे हैं।
मौजूदा समय में पार्क विभागीय अनदेखी का शिकार है। पार्क के रखरखाव का पहले जिम्मा वन विभाग के पास था और अब इसकी जिम्मेदारी फ्लोरीकल्चर विभाग के पास है। पार्क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इसमें अगर जल्द सुधार नहीं लाया गया तो आने वाले दिनों में लोगों की आवाजाही बंद हो सकती है। सुला पार्क में ठंडे पानी के नहाने के तीन प्राकृतिक तालाब हैं। एक तालाब में नहाने की मनाही है, जबकि दूसरे व तीसरे तालाब में लोग गर्मी के दिनों नहा कर ठंडक पाते हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्री शिवखोड़ी धाम जाने वाले श्रद्धालु भी कुछ समय रुक कर पार्क की हरियाली का आनंद उठाते हैं। पार्क में बनाए गए दो छोटे व दो बड़े तालाबों की सफाई नहीं होने से पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो रही है। पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। शाम को अंधेरा होने पर पार्क में बिजली की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण शाम के बाद लोगों का आना कम हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुला पार्क में माता वैष्णो देवी व शिवखोड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को पूरी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मौजूद कमियों को दूर किया जाएगा। संबंधित विभाग को इसके रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी। जल्द ही स्वयं दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
- विशेष पाल महाजन, डीसी, रियासी