{"_id":"66452697877c8b5da3093ea4","slug":"reasi-sports-inter-school-games-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110692-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाई स्कूल नौमाई के खिलाड़ियों ने दिखाया जलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाई स्कूल नौमाई के खिलाड़ियों ने दिखाया जलबा
Thu, 16 May 2024 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 16 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोटर्स विभाग की तरफ से अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को हाई स्कूल नौमाई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
अंडर-17 वॉलीबाल के मैच में हाई स्कूल नौमाई ने हाई स्कूल बगदार को 3-0 से हराया। खो-खो में हाई स्कूल नौमाई ने हायर सेकेंडरी स्कूल अगार जित्तो को 4-3 से शिकस्त दी। कुश्ती में भी नौमाई स्कूल के करनदीप सिंह ने 42-44 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की। बुधवार को सिर्फ लड़कों के ग्रुप के ही मैच हुए। कबडडी में त्रिकुटा शिक्षा निकेतन ने हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी को 20-15 से हराया। 35 से 38 किलो भार वर्ग में हाई स्कूल कैंबल डंगा के छात्र आजम ने पहला व हाई स्कूल पनासा के जावेद ने दूसरा स्थान हासिल किया। 39 से 41 किलो भार वर्ग में मिडिल स्कूल लोअर सीला के गुरमीत सिंह ने पहला, हाई स्कूल पनासा के मोहम्मद जावेद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लारेंस पब्लिक स्कूल रियासी के विराट राजपूत व कैमबल डंगा के प्रदीप सिंह ने भी मैच जीते। बुधवार को जिला स्पोटर्स आफिसर तरसेम सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रह कर सभी से मुलाकात की उन के साथ मौके पर जोनल फिजिक्ल एजूकेशन आफिसर आशा देवी भी मौजूद रहीं।