{"_id":"66e35cf1fb8ab73c1b07a0a5","slug":"reasi-sports-athletic-meet-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115321-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडर-14 डिस्कस थ्रो में जम्मू की चंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडर-14 डिस्कस थ्रो में जम्मू की चंचल ने मारी बाजी
Fri, 13 Sep 2024 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय गर्ल्स अंतर डिवीजन एथलेटिक मीट का समापन
अंडर-14 हाई जंप में कठुआ की माही शर्मा विजेता रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय गर्ल्स अंतर डिवीजन एथलीट मीट का वीरवार को समापन हो गया। जिला खेल अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पडयार मुख्य अतिथि थे।
अंडर-14 डिस्कस थ्रो में जम्मू की चंचल ने पहला, रियासी की सिमरन देवी ने दूसरा व कठुआ की रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में जम्मू की प्रतिभा ने पहला, सांबा की ऐश्वर्या ने दूसरा और राजौरी की जाह्नवी भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में सांबा की तनु ने पहला, जम्मू की अनन्या अंडोत्रा ने दूसरा और श्रेया रैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 हाई जंप में कठुआ की माही शर्मा ने पहला, अंडर-17 में उधमपुर की उल्फत बानो और अंडर-19 में कठुआ की पूनम देवी पहले स्थान पर रहीं। अंडर-17 1500 मीटर दौड़ में जम्मू की नासिया बेगम, अंडर-19 में उधमपुर की कृति देवी विजयी रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 की आठ सौ मीटर दौड़ में पुंछ की तोबिया ने पहला, अंडर-19 में रियासी की अंजली राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-14 छह सौ मीटर की दौड़ में जम्मू की साहिबा चौधरी, अंडर-14 की चार सौ मीटर दौड़ में कठुआ की सपना देवी, अंडर-17 की चार सौ मीटर दौड़ में जम्मू की उर्फत बीबी और अंडर-19 में उधमपुर की अंशिका शर्मा जीती।
अंडर-14 दो सौ मीटर दौड़ में राजौरी की अफसाना कौसर, अंडर-17 में जम्मू की भूमिका जम्वाल और अंडर-19 में जम्मू की गुलनाज कौर ने बाजी मारी। अंडर-19 की सौ मीटर दौड़ में कठुआ की मानवी शर्मा, अंडर-17 में कठुआ की निष्ठा शर्मा और अंडर-19 में कठुआ की भवानिका ने बाजी मारी।