{"_id":"68ab7e62cf742013d40b9d2e","slug":"reasi-sdm-dharmadi-issue-order-no-vehicle-gone-after-8-pm-night-to-morning-6-am-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126691-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में रात आठ से सुबह छह बजे तक नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में रात आठ से सुबह छह बजे तक नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
भारी बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण एसडीएम दरमाड़ी ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भारी बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण एसडीएम दरमाड़ी तारिक अजीज ने रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। रियासी से माहौर की तरफ वाया दरमाड़ी जाने वाला कोई भी वाहन रात आठ से सुबह छह बजे तक नहीं चलेगा।
शनिवार की रात से रविवार सुबह तक जिले के सभी इलाकों में आसमान से जमकर पानी बरसा। नदी-नाले उफान पर रहे। हालांकि जिले में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक बारिश सुला-बारादरी मार्ग पर सुबह लगभग आठ बजे मलबा आ गिरा। इससे कीचड़ वाली स्थिति पैदा हो गई। लोक निर्माण विभाग ने सड़क से मलबा हटवाया। वहीं सीरा-बारादरी पर भी मलबा गिरने की सूचना है।
एसडीएम दरमाड़ी ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आदेश जारी कर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। आदेश में साफ लिखा गया है कि जिला मुख्यालय रियासी से माहौर की तरफ वाया दरमाडी की तरफ जाने वाला कोई भी वाहन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नहीं चल सकेगा। यह आदेश 22 सितंबर तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से वाहन में लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को नदी-नालों व दरिया के किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही माल-मवेशियों को भी नदी के किनारों पर नहीं जाने देने को कहा गया है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।