{"_id":"664a72066f1b1c10a00fd494","slug":"reasi-salal-dam-warning-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110823-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब दरिया किनारे जाने पर रोक, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब दरिया किनारे जाने पर रोक, चेतावनी जारी
Mon, 20 May 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 20 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, डैम में डिस्चार्ज ज्यादा होने के कारण किसी भी समय खोले जा सकते हैं गेट
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चिनाब दरिया के बढ़ते जलस्तर के चलते इसके किनारे जाने और आवाजाही करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम के अपस्ट्रीम और जलग्रहण क्षेत्र में डिस्चार्ज ज्यादा होने की प्रवृति के कारण स्टेशन के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।
इससे दरिया किनारे के ऊपरी सतह के गांव धरान, थनपाल, अरनास, साई लांजन, नरलू, गाड़ी, सालमोट के अलावा निचले स्तर के गांव गुज्जर कोठी, सियाड़ बाबा, बिड्डा, कच्ची खेड़ा, तलवाड़ा, नंबला, विजयपुर, बारादरी, पट्टा, कांसी पट्टा, जेडी, पनासा, पब्बर, चुंबियां, डेरा बाबा बंदा सिंह बहादुर व सेरी इलाकों में जलस्तर बढ़ सकता है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों से दरिया किनारे नहीं जाने और मवेशियों आदि को भी न जाने देने की अपील की गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ ही सभी गांवों के लंबरदारों और चौकीदारों को सूचित किया गया है। किसी प्रकार की हानि के लिए सलाल पावर स्टेशन जिम्मेदार नहीं होगा। जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमों के तहत कारवाई की जाएगी। सलाल पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक प्रभारी अनीश गोरहा ने भी लोगों से दरिया किनारे नहीं जाने और सहयोग की अपील की।