{"_id":"6364f842dd52c064f644e988","slug":"reasi-protest-for-change-in-cable-car-project-in-shivkhori-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी: शिवखोड़ी धाम में केबल कार परियोजना में बदलाव को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी: शिवखोड़ी धाम में केबल कार परियोजना में बदलाव को लेकर प्रदर्शन
Fri, 04 Nov 2022 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:02 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले बताया गया था कि केबल कार परियोजना को कोटला से शिवखोड़ी गुफा तक बनाया जाना है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे पवित्र गुफा से आधार शिविर रनसू तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Shivkhori Dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री शिवखोड़ी धाम के लिए केबल कार परियोजना में बदलाव किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय सरपंच और पंचों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क मार्ग बंद कर धरना दिया गया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले बताया गया था कि केबल कार परियोजना को कोटला से शिवखोड़ी गुफा तक बनाया जाना है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे पवित्र गुफा से आधार शिविर रनसू तक बनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इस बदलाव का विरोध जताया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने रनसू में हर प्रकार के निर्माण कार्य पर लगाई गई रोक को लेकर भी रोष जताया।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि ने दोनों मामलों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क मार्ग पर धरना भी दिया। विरोध में स्थानीय बाजार भी बंद रहा, जिसके चलते शिवखोड़ी यात्रा पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण पंचायत कोटला और तयोट के जनप्रतिनिधियों ने बैक टू विलेज चरण चार का बहिष्कार किया था।