{"_id":"662838ea7080d3129e02eed4","slug":"reasi-political-congress-reasi-news-c-202-1-sjam1001-109835-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ युवाओं का नौकरी देने का वादा आज भी अधूरा : अलका लांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ युवाओं का नौकरी देने का वादा आज भी अधूरा : अलका लांबा
Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रधान ने रमण भल्ला के समर्थन में किया प्रचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भाजपा ने 2014 में सरकार बनने से पहले हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज भी युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। महंगाई से हर वर्ग परेशान है। यह आरोप आल इंडिया महिला कांग्रेस प्रधान अलका लांबा ने मंगलवार को जम्मू-रियासी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रमन भल्ला के लिए प्रचार करते हुए लगाया है।
उन्होंने आरएसएस को भी आड़े हाथ लिया। बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बदल कर आरएसएस के संविधान को लागू करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा की नीतियों से युवाओं के साथ ही महिला वर्ग भी परेशान है। भाजपा सरकार लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा कहीं भी नहीं दिख रहा है। बेटियों को आज भी सुरक्षा देने की जरूरत है। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया है, जिसमें सभी वर्ग खास कर युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंबानी और अंदानी को हर एक स्थान पर काम दे कर उन्हें सभी विरासत बेची जा रही है। आम लोगों के हाथों से काम छीना जा रहा है।