{"_id":"6458dc5da3b2eefe6b07a854","slug":"reasi-news-raft-full-of-tourists-overturned-in-chenab-river-all-evacuated-safely-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reasi: चिनाब दरिया में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलटी, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reasi: चिनाब दरिया में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलटी, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
सार
दरिया चिनाब दरिया में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलट गई। राफ्ट में 12 पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक चिनाब दरिया की लहरों में फंस गए। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
Reasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासी के बारादरी क्षेत्र में दरिया चिनाब दरिया में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलट गई। राफ्ट में 12 पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक चिनाब दरिया की लहरों में फंस गए। स्थिति को तुरंत भांपते ही राफ्टिंग एसोसिएशन बचाव कार्य चलाया और समय रहते सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली पर्यटकों का एक दल श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों उपरांत श्री शिवखोड़ी धाम की भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान रियासी में चिनाब दरिया में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए रुका। बताया जा रहा है कि इस दौरान राफ्ट दरिया चिनाब पर बने पुल के एक पिलर के साथ टकरा कर पलट गई। गनिमत रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन