{"_id":"68d98ace9d6f690cac06c38c","slug":"reasi-news-protest-news-reasi-news-c-202-1-sjam1001-127973-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रियासी अस्पताल परिसर में मुंह पर काली पट्टी बांध धरना देते हुए।फोटो,संवाद।
रियासी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग कर रहे लोग रविवार को अस्पताल परिसर में मुंह पर काली पट्टी बांध कर बैठे। लगातार दसवें दिन भी धरना जारी रहा।
धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि वह शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। उनकी एक ही मांग है जिसे पूरा कर लोगों के साथ पेश आ रही परेशानी को दूर किया जाए। कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी झूठा दावा कर रहे हैं कि अस्पताल में ऐसे डॉक्टरों की कमी नहीं है। मगर अस्पताल में आने वाले मरीजों को रोजाना परेशानियां हो रही हैं। धरने में शामिल होने पहुंचे भाजपा के युवा नेता रोमेल सिंह ने कहा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होना एक पार्टी का मुद्दा नहीं है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। अस्पताल में स्टाफ की भी नियुक्ति होनी चाहिए। धरने में स्थानीय युवा भी शामिल हुए। संवाद