{"_id":"68c1e6892a4c1402c00c881b","slug":"reasi-news-cricket-tournament-news-reasi-news-c-202-1-sjam1001-127274-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता
Thu, 11 Sep 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
टेनिस बॉल के साथ खेले जाएंगे सभी मैच
रियासी। स्थानीय जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 सितंबर से रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसमें सभी मैच टेनिस बॉल के साथ खेले जाएंगे।
युवा खिलाड़ी साहिल नाना और ध्रुव लखनपाल ने बताया कि स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रतियोगिता को करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में जिले की ही टीमों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय खिलाड़ी ही हर टीम में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए एक-दो दिन में विशेष प्रस्ताव निकाला जाएगा। शाम को हल्का अंधेरा छाने के साथ ही मैच शुरू होंगे। हर मैच समय के हिसाब से 12 या फिर 15 ओवर का करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला की सभी टीम के साथ संपर्क किया गया है। आयोजकों की तरफ से मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।