{"_id":"66259cd38e98dfc81e0f93a4","slug":"reasi-meeting-culture-hanuman-jayanti-reasi-news-c-202-1-sjam1001-109784-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में कल मनेगी हनुमान जयंती, निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में कल मनेगी हनुमान जयंती, निकलेगी शोभायात्रा
Mon, 22 Apr 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों ने बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भव्य शोभायात्रा के बाद होगा विशाल भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में हनुमान जयंती 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी शहरवासियों ने रविवार को चौक चबूतरा में आयोजित बैठक में दी। इस दौरान बताया गया कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद विशाल भंडारा भी होगा।
बैठक में बताया गया कि हनुमान जयंती पर चौक चबूतरा स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार को एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यह शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, बस अड्डे सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए भीमगढ़ किला तक जाएगी। इस दौरान किला में स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद शोभायात्रा चौक चबूतरा लौटेगी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार से हनुमान मंदिर के पास स्थित शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा। बैठक के बाद मुनादी कर लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई।