{"_id":"687e9863be484ffef004e98a","slug":"reasi-jal-shakti-department-held-protest-march-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125450-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश में सड़कों पर उतरे जलशक्ति कर्मचारी, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश में सड़कों पर उतरे जलशक्ति कर्मचारी, की नारेबाजी
विज्ञापन
रियासी में रोष रैली निकालते हुए जलशक्ति के अस्थाई कर्मचारी व गेट खोलने के प्रयास में ऊपर चढ़े प
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
रियासी। जल शक्ति विभाग रियासी व दरमाड़ी डिविजन में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को रोष रैली निकाली। सुबह कर्मचारी कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठ कर धरना दिया। बाद में एक रोष रैली निकाली गई जो मिनी सचिवालय तक पहुंची।
बारिश के दौरान भी अस्थायी कर्मचारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पैदल चलते रहे। रोष रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया गया। प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार में बैठे लोग उन की सुनवाई नहीं कर रहे है। वहीं भाजपा के जिन विधायकों को जम्मू की जनता ने जीता कर विधानसभा में भेजा है वह भी अस्थाई कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन की मांगों व समस्याओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। रोष रैली को देखते हुए मिनी सचिवालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया।
गेट बंद होने पर मौके पर मौजूद कर्मचारी भड़क उठे कहा कि प्रशासन भी उन की बात नहीं सुनता है। पुलिस से मिली अनुमति के बाद में उन्हें अंदर जाने दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि वह कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे है उन की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग में कई प्रकार के घोटाले हो रहे है लेकिन उन की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलशक्ति इरिगेशन दरमाड़ी में कुछ अधिकारी घोटाले कर जहां से चले गए है उन के खातों की जांच की जानी चाहिए।