{"_id":"687a9b35e03105fb7005bf41","slug":"reasi-garbage-in-city-cleaning-workers-on-strike-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125379-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगर में फैली गंदगी से संक्रमण का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगर में फैली गंदगी से संक्रमण का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
रियासी नगर परिषद कार्यालय के पास लगे गंदगी के ढेर।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल नगर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर के कई प्रमुख स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। ढेरों में से आने वाली बदबू अब लोगों की सेहत को भी खराब करनी लगी है। शहरवासियों का कहना है कि सरकार को सफाई कर्मियों की मांगें मानकर हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए। बाजारों, चौक-चौराहों, गलियों आदि जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग गंदगी से त्रस्त हो चुके हैं। इससे निजात मिलनी चाहिए।
कोट...
सफाई कर्मियों की मांगें पूरी करे सरकार
सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं। इन्हें पूरा किया जाना चाहिए। परिषद में कई वर्षों से काम करने वाले अस्थायी कर्मियों को पक्का किया जाना चाहिए़। उनकी पेंशन व वेतन से जुड़ी समस्या भी दूर होनी चाहिए। अगर दो-तीन दिन में सफाई नहीं हुई तो कई प्रकार की घातक बीमारियों से जूझना पड़ेगा।
- बिशन मगोत्रा, स्थानीय निवासी
-- -
पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार
मौजूदा समय में नगर की जो हालत बनी हुई है उसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। पांच वर्षों तक चेयरमैन रहते हुए मैंने कभी भी ऐसी व्यवस्था पैदा नहीं होने दी। स्वयं मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों साथ मिलकर जिसमें डीसी तक शामिल थे, के साथ सफाई व्यवस्था को संभाला। कर्मियों की मांगों को पूरा करना चाहिए ताकि व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
- सुदेश पुरी
--
डेंगू जैसी बीमारी फैलने के ज्यादा आसार
सफाई नहीं होने से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के फैलने के ज्यादा आसार हैं। गंदगी से मक्खी-मच्छर अधिक पैदा होते हैं। पैदल चलने से घरों के भीतर पैरों में पहने जूते व चप्पलों के साथ गंदगी जाती है जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। लोग गंदगी से जितना बचें, वही ठीक है।
-गोपाल दत्त, मेडिकल सुपिरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल।