फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, deadbody recover

Jammu News: पचास घंटे बाद मलबे से मिला डंपर चालक का शव

विज्ञापन
reasi, deadbody recover
पुलिस कांस्टेबल भजन सिंह का शव मंगलवार दोपहर हो गया था बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला की चसाना तहसील के अवतार मोड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ दरकने से दो लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से पुलिस कांस्टेबल भजन सिंह का शव मंगलवार दोपहर बरामद हो गया था, जबकि डंपर चालक की तलाश जारी थी। बुधवार को 50 घंटे बाद डंपर चालक का शव भी बरामद हो गया।

बुधवार सुबह अवतार मोड़ पर पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। इसके कुछ समय बाद ही मलबे में राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र कृष्ण चंद का शव दिखाई दिया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रॉकी हिमना सलाल का रहने वाला था। वह सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के साथ डंपर चलाता था। उसका अंतिम संस्कार शाम के समय हिमना में चिनाब दरिया किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed