फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, DC Nidhi Malik, Held Meeting, Illegal Mining

अवैध खनन से निपटने के लिए लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : डीसी

विज्ञापन
Reasi, DC Nidhi Malik, Held Meeting, Illegal Mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते वीरवार को निर्देश दिए कि सभी उपखंडों में विशेष रूप से अनधिकृत गतिविधियों के लिए संवेदनशील खनन ब्लॉकों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के कार्यान्वयन की वीरवार को समीक्षा की। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों के कल्याण एवं विकास के लिए जिला खनिज निधि के इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान योजना के तहत प्रस्तावित हस्तक्षेप और व्यय पर व्यापक चर्चा हुई जिसमें टिकाऊ समुदाय-संचालित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

डीसी ने पुलिस और खनन विभाग दोनों को अपराधियों के खिलाफ त्वरित और उचित कानूनी कार्रवाई करने में सहायता के लिए पर्याप्त रिकॉर्डिंग बैकअप के साथ आधुनिक निगरानी प्रणालियों की आवश्यकता पर बल दिया। जिला खनिज अधिकारी को ऐसे संवेदनशील स्थानों की गहन जांच करने और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए उप-मंडल मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीपीओ रियासी नरेंद्र कुमार, एसीआर नितिन वर्मा, डीएमओ, डीएफओ, सीईओ, एएलसी, एक्सईएन और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed