{"_id":"66906851d28c2a0e710875aa","slug":"reasi-culture-shivmandir-darmadi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-112876-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिव मंदिर में मूर्तियां प्रतिष्ठापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिव मंदिर में मूर्तियां प्रतिष्ठापित
Fri, 12 Jul 2024 04:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरे दिन दरमाड़ी के मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
खंडित मूर्तियां चिनाब नदी में प्रभाहित
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शिव मंदिर दरमाड़ी में वीरवार को विधिविधान के साथ शिवलिंग के साथ ही भगवान शिव के परिवार और हनुमान की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इस दौरान मंदिर सहित पूरा दरमाड़ी कस्बे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
वीरवार को लगातार तीसरे दिन भी मंदिर में पूजा पंडित चमन लाल शर्मा के नेतृत्व में की गई। साथ ही पंडाल में बैठे हुए लोगों ने हवन भी किया। सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठता करते हुए भोग लगाया गया। सभी लोगों ने एक साथ मुहूर्त के अनुसार पूर्णाहुति दे कर प्रदेश सहित देश व समाज में सुख-शांति की कामना की। साथ ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गूंज उठा। इस के बाद मंदिर की खंडित हुई सभी मूर्तियों को दरिया चिनाब में प्रवाहित करने भेजा गया। युवाओं के एक दल ने सभी खंडित मूर्तियों को अरनास के पास दरिया में प्रवाहित कर दिया।
दोपहर के समय मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डीसी विशेष पाल महाजन, श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, आरएसएस के जिला कार्यवाहक कुलदीप पंडोह, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष करन देव सिंह, कुलदीप राज शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि 29 जून को शिव मंदिर दरमाड़ी में मूर्तियों को शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद माहौल तनाव वाला हो गया था। इसके विरोध में एक दिन चक्काजाम और हड़ताल भी की गई थी।