{"_id":"665e613197bcca904700c1ba","slug":"reasi-culture-panas-dangal-reasi-news-c-202-1-sjam1001-111458-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बराबरी पर छूटा पनासा दंगल, बराबर बंटी 15 हजार की इनामी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बराबरी पर छूटा पनासा दंगल, बराबर बंटी 15 हजार की इनामी राशि
Tue, 04 Jun 2024 06:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
जेके पुलिस के पहलवान सुरजीत व अमीर के बीच हुआ बड़ी माली का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते पनासा गांव में सोमवार को 51वें विशाल वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। बड़ी माली का मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल पाया, जिस कारण दोनों पहलवानों में बराबर बांट दिया गया।
दंगल में बड़ी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान सुरजीत निवासी नारकोट व जम्मू कश्मीर पुलिस के ही अमीर निवासी नारगढ़ा के बीच हुआ। करीब 14 मिनट तक चले मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला, जिस कारण इसे बराबरी पर खत्म कर दिया गया। आयोजकों ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम दोनों में बराबर बांट दिया। दूसरी माली का मुकाबला रौंद दोमेल अखाड़ा (उधमपुर) के पहलवान मदन सिंह और पंजाब के रवि चीमा के बीच हुआ। मदन सिंह ने मुकाबला जीत कर छह हजार रुपये की राशि पर कब्जा जमाया। उपविजेता को पांच हजार रुपये नकद दिए गए। अन्य मुकाबले में दोमेल के माम हुसैन ने बिलावर के फिजा को हराया। विजेता को छह व उपविजेता को पांच हजार रुपये दिए गए। तीसरी कुश्ती में कठुआ के भागु पहलवान ने कोट भलवाल के सुनील को हराया। दंगल का आयोजन कमेटी के प्रधान मुंशी राम, अशोक कुमार, शिव कुमार, पूर्व सरपंच बाल कृष्ण व इंडियल स्टाइल ऑफ रेसलिंग एसोसिएश्न के वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया। मौके पर भाजपा के जिला प्रधान रोहित दूबे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।