{"_id":"66fc7a018a91e37d850560f4","slug":"reasi-culture-navratr-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115916-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में नौ दिन निकलेगी मां की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में नौ दिन निकलेगी मां की झांकी
Wed, 02 Oct 2024 04:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह चार बजे से खुले मंदिर, नगर में नवरात्र की तैयारियां पूर्ण
श्रीसनातन धर्म सभा की बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वीरवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र को लेकर नगर में धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले नवरात्र पर शहर में मां की भव्य झांकी निकाली जाएगी।
मंगलवार को नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में रंग रोगन करवाने का काम किया गया। मंदिर के मुख्य हिस्सों की सफाई भी की गई। मंदिर के पुजारी बलवंत राज शर्मा ने बताया कि नवरात्र में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए जाएंगे और सुबह की आरती होगी। वहीं, श्री सनातन धर्म सभा की तरफ से नवरात्र में रोजाना झांकी निकाली जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को श्रीसनातन धर्म सभा की बैठक में लिया गया। प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने बताया कि झांकी रोज शाम को पांच बजे निकलेगी, जोकि नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान में संपन्न होगी।
विज्ञापन
झांकी में माता भगवती के स्वरूपों सहित अन्य देवी देवताओं की भी झांकियों को भी शामिल करने का प्रयास रहेगा। रामनवमी के दिन माता के नौ रूपों को दर्शाती हुई झांकी निकाली जाएगी। इसमें बाल कलाकार शामिल होंगे। सभी लोगों से निकाली जाने वाली झांकियों में शामिल होने की अपील की गई।