फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, navratr, ramleela

Jammu News: नवरात्र में जागरण के साथ होगा रामलीला का आगाज

Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, navratr, ramleela
तीन अक्तूबर को पहले दिन कैलाश तलहटी का दृश्य को किया जाएगा मंचित
विज्ञापन

रामलीला के लिए लोगों को दिया जा रहा न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शारदीय नवरात्र से नगर का पूरा माहौल भक्तिमय होगा। साथ ही इससे व्यापार में भी तेजी आने की संभावना है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन होगा।
इसमें स्थानीय गायक माता की महिमा का गुणगान करेंगे। जागरण का आयोजन स्थानीय निवासी जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली शाह की तरफ से करवाया जाएगा। इस वर्ष 85वां जागरण होगा। इसके समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, तीन अक्तूबर शाम से रामलीला की शुरुआत ओपन एयर थिएटर में श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से होगी। पहले दिन गणेश वंदना से रामलीला शुरू होगी। इसके बाद कैलाश तलहटी का दृश्य मंचित होगा, जिसमें भगवान शिव और रावण संवाद दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे नवरात्र में रामचरितमानस के मुख्य दृश्य मंचित होंगे। मंडली के कलाकार रिहर्सल करने के साथ ही नगर में लोगों के घर-घर जा रामलीला में आने का न्योता दे रहे हैं। इसके बाद स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दशहरा भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed