{"_id":"66282b8f59231dcf110f7b74","slug":"reasi-culture-mahavir-jayanti-reasi-news-c-202-1-sjam1001-109839-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, लगे जय श्रीराम जय हनुमान के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, लगे जय श्रीराम जय हनुमान के जयघोष
Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाई गई जयंती, बांटा गया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में मंगलवार को महावीर जयंती की धूम रही। इस दौरान शाम को नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भगवान महावीर की भक्ति में डूबा रहा। इस दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगते रहे।
नगर के चौक चबूतरा में स्थित भगवान हनुमान मंदिर के पास बने शीतला माता मंदिर में मंगलवार को रामायण पाठ का समापन कर भोग लगाया गया। इस के बाद चबूतरा में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को चौक चबूतरा से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हनुमान के स्वरूप को झांकी के रूप में दिखाया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड व स्टेडियम के पास से गुजर कर भीमगढ़ किला तक पहुंची जहां पर सभी लोग किला के ऊपरी भाग में बनी हनुमान की प्राचीन मूर्ति की पूजा की गई। किला में हनुमान की पूजा कर सभी को प्रसाद बांटा गया। देर शाम को हनुमान मंदिर में आरती का आयोजन किया गया, जिस में भी स्थानीय लोग शामिल हुए।