फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, katha

मौत और जिंदगी का फैसला परमात्मा के हाथ में : शास्त्री

Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, katha
श्री सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा में संगत को बताया जीने का रहस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री स्थानीय धर्म सभा में छह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। वीरवार को तीसरे दिन कथावाचक सूरज कौशल शास्त्री ने संगत को जीने के रहस्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मौत और जिंदगी का फैसला परमात्मा के हाथ में है। हमें तो सिर्फ कर्म करना है।
इस संसार में जो आया है उस की मौत तय है। सिर्फ समय और स्थान परमात्मा ही तय करेगा। जिस को हम अपना मान रहे हैं वह सबकुछ वहम है। समाज में प्रतिष्ठता पाने के लिए सुंदर मकान बनाना और पत्नी व बच्चों से प्यार करना भी धर्म है। नौकरी या दुकान पर आठ घंटे काम करना कर्म है।
विज्ञापन

इंसान के मन में कुछ ज्यादा पाने का लोभ होता है। इसलिए एकांत में आंखें बंद कर अपने आप से प्रश्न करो कि हम क्या हैं। समय के हिसाब से इंसान की आंखें, नाक, कान व शरीर के कई हिस्से काम करना छोड़ देते है। हम इन चीजों को रोक नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवित होने पर इंसान हर एक चीज पर अपना हक जमाने की कोशिश में रहता है। इसके लिए कई बार वह गलत कार्य भी करता है। लेकिन, बाद में सब यहीं धरा रह जाता है। कथा के समापन पर संगत में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed