{"_id":"68a22a99fd823ef8cf0811de","slug":"reasi-chinab-river-water-level-increased-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126415-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मूसलाधार बारिश से चिनाब सहित नदी-नाले उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मूसलाधार बारिश से चिनाब सहित नदी-नाले उफान पर
विज्ञापन
रियासी में रविवार को दरिया का जलस्तर बढ़ा हुआ पाया गया।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में शनिवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से रविवार को कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर रहे। जिला मुख्यालय के तीन किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाले दरिया चिनाब का जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दरिया में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला पुलिस की तरफ से स्पीकर के जरिए लोगों को दरिया के किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। दरिया किनारे स्थित गांवों के लोगों से कहा जा रहा है कि वे स्वयं और माल-मवेशियों को भी उधर न जाने दें। पुलिस का वाहन तलवाड़ा जेडी, कांसीपट्टा, गुज्जर कोठियां व डेरा बाबा की तरफ स्पीकर के जरिए चेतावनी देते चल रहा था।
वहीं बारिश से अंजी तवी व अंस नाले का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। रविवार सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। बारिश से भमाग, ठाकराकोट, पनासा व डेरा बाबा थूरू की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग कई स्थानों पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए बंद रहे। इन्हें बाद में खोल दिया गया।