{"_id":"6627a0f26ed9b55be20f4b67","slug":"reasi-alka-lamba-target-pm-modi-said-divisive-issues-are-being-raised-to-divert-attention-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी: अल्का लांबा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे उछाले जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी: अल्का लांबा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे उछाले जा रहे
Tue, 23 Apr 2024 05:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:43 PM IST
सार
अलका लांबा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले वर्ष 2014 में हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया गया था, लेकिन आज भी युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन
रियासी में अल्का लांबा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने मंगलवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं करते। वह विभाजनकारी मुद्दे उठाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने को कोशिश कर रहे हैं। अल्का लांबा मंगलवार को जम्मू लोकसभा सीट की रियास क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला के प्रचार के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
अलका लांबा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले वर्ष 2014 में हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया गया था, लेकिन आज भी युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई को हर वर्ग के लोगों को झेलना पड़ रहा है। बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बदलने को कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से युवाओं के साथ महिला वर्ग भी परेशान है। भाजपा सरकार लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा कहीं भी नहीं दिख रहा है। बेटियों को आज भी सुरक्षा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया है जिस में सभी वर्ग खास कर युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाएं रखी गई हैं। केंद्र से कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकारी नौकरी निकाली जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंबानी और अडानी को हर एक स्थान पर काम दे कर उन्हें सभी विरासत बेची जा रही है। आम लोगों के हाथों से काम छीना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरफ से लोगों के लिए बनाई गई नीतियों के विरुद्ध पूरी तरह से लड़ेगी ताकि लोगों को उन का फायदा मिल सके।